Shrikhand recipe in hindi

श्रीखंड रेसिपी (Shrikhand Recipe in Hindi) –


 यह गुजरात और महाराष्ट्र राज्य का एक प्रख्यात मीठा है।
यहाँ मैंने कम मात्रा में (2 सदस्यों के लिए) बनाया है। आप अपनी जरुरत के हिसाब से बड़ी मात्रा में बनाना चाहे तो इस रेसिपी को दुगना या त्रिगुणा बना सकते हो।

यहाँ मैंने केसर और छोटी इलाइची का पाउडर डाला है इसीलिए इसे केसर इलाइची श्रीखंड भी बोल सकते हो।

श्रीखंड एकदम चिकना (स्मूथ) और क्रीमी हो तभी खाने में मज़ा आता है, साथ में यह मीठा और खाने में थोड़ा सा भारी होता है। इसीलिए एक सदस्य के लिए छोटी कटोरी जितनी मात्रा काफी है।

श्रीखंड बनाने के लिए हमें चक्का दही चाहिए।  इसके लिए हमें दही को कपडे और छन्नी में रखकर में सारा पानी निकाल देना है। यह पानी निकलने में तक़रीबन 4-5 घंटे लगेंगे।


विधि | ताज़े दही से श्रीखंड कैसे बनाये?

HOW TO MAKE SHRIKHAND RECIPE (STEP BY STEP RECIPE IN HINDI)


1) सबसे पहले चक्का दही बनाएंगे। इसके लिए एक बड़ा गहरा बाउल और एक छन्नी ले। बाउल या पतीला इतना गहरा होना चाहिए ताकि बाउल में पानी जमा हो वह ऊपर रखी छन्नी को छुए ना।

2) अब छन्नी के ऊपर एक कॉटन का कपडा या आदमी का एक हाथरुमाल रखे।

3) अब इसमें दही डाले।

4) कपडे की किनारो को उठाकर हल्का सा निचोड़ेंगे तो निचे पानी निकलकर आएगा।

5) अब कपडे को ऊपर से गांठ लगा दे।

6) अगर आप निचे बाउल में देखेंगे तो पानी अभी से जमा होना शुरू हो गया होगा। अब इसे फ्रिज में 4-5 घंटे के लिए रखे। आप इसे रातभर भी रख सकते हो और सुबह उठकर श्रीखंड बना सकते हो।

7) अब 5 घंटे बाद देखे दही में से सारा पानी निकल गया है और एकदम गाढ़ा दही बना है।

8) निचे जमा हुआ पानी फेंके मत इसे आप दाल, सब्ज़ी में डाले या इसे रोटी पराठा का आटा गुंदे।

9) अब केसर को खल बट्टे में हल्का सा मसल ले और इसे गुनगुने दूध में डाले।

10) दूध गुनगुना होने के कारन केसर उसका रंग और स्वाद तुरंत ही दूध में छोड़ देगा।

11) अब गाढ़ा चक्का दही को एक बाउल में ले।

12) इसमें पीसी हुए चीनी डाले। चीनी को याद करके मिक्सर में पिसे और बाद में डालकर मिलाये ताकि चीनी जल्दी से और अच्छे से गुल जाए।

13) साथे में केसरवाला दूध भी दाल दे।

14) अब चम्मच से इसे मिक्स करे। इसे गुठलियां ना रहे तब तक मिलाये। ध्यान रखे इसे जोरो से और ज्यादा देर तक मत हिलाये वरना श्रीखंड पतला हो जाएगा।

15) अब इसमें इलाइची का पाउडर और कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता डाले।

16) इसे मिक्स करे और श्रीखंड परोसने के लिए तैयार है।

अगर इसे तुरंत सर्व नहीं कर रहे हो तो इसे फ्रिज में रखे। जैसे समय बीतता जायेगा इसमें केसर स्वाद और भी गुलता जाएगा। इसीलिए मेरा सुझाव है की आप इसे पहले से बनाकर फ्रिज में कुछ घंटे के लिए रखे बाद में परोसे।


For ladies shopping visit:-

Ladymart

https://www.shop101.com/shop3254153

No comments:

Dhaba style paneer masala

 सामग्री- पनीर-400ग्राम अमूल क्रीम-1/2कप तेेेल-3बडे चम्मच छोले   मसाला-1चम्मच किचन   किंग मसाला- 1   चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च-आधा चम्मच हरा ध...

Powered by Blogger.