How to make rumali roti

रुमाली रोटी बनाने की बेहद आसान विधि!


हमारी आज की रेसिपी है रुमाली रोटी रेसिपी | जी हां आज मैं आपको बताउंगी  रुमाली रोटी कैसे बनाते है? इसे हम आलू की सब्जी, गोभी की सब्जी या किसी भी रास वाली सब्जी के साथ खा सकते है | रुमाली रोटी बनाने में थोड़ा सा ज्यादा टाइम तो लगता है, लेकिन इसका स्वाद बहुत ही लाजबाब होता है | इसीलिए हम इसे स्पेशल दिनों में बनाते है | यहाँ पे मैं रुमाली रोटी रेसिपी स्टेप बाई स्टेप करके बताउंगी, रुमाली रोटी को बनाने में ज्यादा से ज्यादा 25 मिनट लगता है | तो चलिए देखते है की रुमाली रोटी बनाने का सबसे आसान तरीका…

रुमाली रोटी बनाने की सामग्री:-

मैदा(All purpose flour): 200 ग्राम
दूध(Milk): 250 ग्राम
पानी(Water): 50 ग्राम
नमक(Salt): 1 चम्म

रुमाली रोटी बनाने की विधि:-


सबसे पहले एक कटोरे में मैदा को ले ले और उसमे थोड़ा थोड़ा दूध डालकर शाने |


2. एक ही साथ पूरा दूध/पानी नहीं डाले थोड़ा थोड़ा करके दूध/पानी डाले और उसका रोटी के आटे जैसा लोई (डो) बना

3. इसे हम किसी सूती कपडे से 10 मिनट के लिए छोड़ देंगे |

4. फिर घर की कोई भी भारी और बरी बर्तन (जैसे कढ़ाई) ले ले और उसे उल्टा करके गैस पे रख दे और गैस को जला दे और उसे गरम होने दे |

5. तब तक एक छोटे कटोरे में थोड़ा सा पानी ले ले और उसमे नमक और थोड़ा सा पानी डालकर उसे मिला ले |

6. फिर शाने हुए मैदा को ले ले और उसे फिर एक बार उसे मिला ले |

7. फिर उसके छोटे छोटे लोई कर ले और उसे बेले |

8. हमें सूखे मैदे की मदद से जीतन हो सके उसे पतला बेलना है |

9. फिर उसे बेलन पे गोल मोरते हुए रोटी को उठा ले |


10. अब आपका कढ़ाई गरम हो गया होगा, अब उसपे थोड़ा सा नमक वाला पानी डाल दे और किसी सूती कपडे से पोछ दे |

11. फिर आप जैसे बेलों पे रोटी मोर कर रखे थे ठीक उसे उल्टा
घुमाये |




12. तीन से चार सेकंड बाद उसे पलट दे |

13. फिर उसे किसी कपड़ें की मदत से उसे चारो तरफ दबाये |

14. फिर उसे मोरकर निकाल ले |

और हमारी रोटी बनकर तैयार है इसे गरमा गरम किसी भी सब्जी के साथ पडोसें |

सुझाव:-

अगर आपके पास दूध नहीं है तो आप पानी से भी मैदा को शान सकते है |
एक ही साथ पूरा दूध/पानी नहीं डाले थोड़ा थोड़ा करके दूध/पानी डाले |
रुमाली रोटी के लिए छोटी लोई कटा जाता है और उसे बहुत पतला बेला जाता है जिससे की वो आर-पार दिखने लगे |
रोटी बनाते समय कढ़ाई या आप जिस भी चीझ पे बना रहे है वो गरम होनी चाहिए |
रुमाली रोटी बनाने से पहले कढ़ाई पे नमक वाली पानी का छिरकाव करने से रोटी चिपकती नहीं है और रोटी मुलायम बनती है |
एक रोटी बनाने में ज्यादा से ज्यादा 10 सेकंड लगती है | इसीलिए अगर आपके घर में एक्स्ट्रा बेलन है तो आप 2-3 रोटी एक साथ बेल ले, और फिर गैस जलाये |

For Ladies shopping visit:-

Ladymart
https://www.shop101.com/shop3254153





No comments:

Dhaba style paneer masala

 सामग्री- पनीर-400ग्राम अमूल क्रीम-1/2कप तेेेल-3बडे चम्मच छोले   मसाला-1चम्मच किचन   किंग मसाला- 1   चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च-आधा चम्मच हरा ध...

Powered by Blogger.