Dal makhani recipe

दाल मखनी की सामग्री

राजमा 2 चम्मच (रात भर भिगोकर रखें)
नमक चुटकी भर
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
अदरक 2 इंच
मक्खन 4 चम्मच
सूरजमुखी का तेल 1 चम्मच
प्याज 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च 2
टमाटर प्यूरी आधा कप
गर्म मसाला पाउडर 1 चम्मच
फ्रेश क्रीम आधा कप
उड़द दाल आधा कप (रात भर भिगोकर रखें)
अदरक पेस्ट आधा चम्मच
लहसुन पेस्ट आधा चम्मच

दाल मखनी बनाने की वि​धि

 Step 1
साबुत उड़द दाल और राजमा को रातभर 3 से 4 कप पानी में भिगोकर रखें।

 Step 2
सुबह में दाल से पानी निकालकर इसे 4 कप पानी, नमक और आधा अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर करीब 15 मिनट के लिए प्रेशर कुक कर लें।

 Step 3
जब स्टीम निकल जाए तो कुकर का ढक्कन खोलकर राजमा को धीमी आंच पर पकाएं जब तक वह नर्म न हो जाए।

 Step 4
अब दाल और राजमा के मिक्सचर में क्रीम डालें और थोड़ा सा क्रीम सजाने के लिए रख लें।

 Step 5
अब एक पैन में मक्खन गर्म करें और उसमें बचा हुआ अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज डालें औऱ सुनहरा होने तक फ्राई करें।

 Step 6
इसमें हरी मिर्च, टमाटर प्यूरी डालकर लगातर चलाते हुए पकाएं।

 Step 7
लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं जब तक तेल ऊपर न आ जाए।

 Step 8
अगर दाल बहुत ज्यादा गाढ़ी लग रही हो तो इसमें थोड़ा पानी डाल दें।

 Step 9
अब गर्म मसाला पाउडर और नमक डालें और धीमी आंच पर दाल को पकने दें।

 Step 10
दाल मखनी तैयार है। ऊपर से थोड़ा सा क्रीम और मक्खन डालकर सजाएं और गर्मा गर्म सर्व करें।

No comments:

Dhaba style paneer masala

 सामग्री- पनीर-400ग्राम अमूल क्रीम-1/2कप तेेेल-3बडे चम्मच छोले   मसाला-1चम्मच किचन   किंग मसाला- 1   चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च-आधा चम्मच हरा ध...

Powered by Blogger.